हरिद्वार, अक्टूबर 12 -- हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक को अपनी गर्लफ्रेंड की सगाई की खबर मिली थी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि 20 वर्षीय ललित कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी ग्राम कुंडल, थाना खनस्यूं, जनपद नैनीताल, सिडकुल के मीनाक्षीपुरम क्षेत्र में किराए के मकान में अपने दो दोस्तों के साथ रहता था। शुक्रवार रात उसके दोनों दोस्त फैक्ट्री की नाइट शिफ्ट में गए थे, जबकि ललित कमरे में अकेला था। दोस्त लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। यह भी पढ़ें- धनबाद में खौफनाक घटना! प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को घरवालों ने मार डाला काफी देर तक आवाज लगाने के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.