पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। प्रेमिका के आत्महत्या करने की खबर मिलने के बाद प्रेमी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम पिपराभगु निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बगवा निवासी 20 वर्षीय करण पुत्र छोटेलाल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। करण पिपराभगु गांव में अपने नाना के घर पर ही पिछले तीन साल से रह रहा था। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम को उसका शव गांव में पहुंचा। गांव में किशोरी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसकी जानकारी जैसे ही करण को हु...