मथुरा, जनवरी 11 -- यूपी के मथुरा में प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में अचानक आग लग गई। उनका फ्लैट वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में है। उनके फ्लैट में आग लगी तो सोसाइटी में रहने वालों के साथ आस-पास के लोगों और प्रेमानंद महाराज के सेवकों में अफरा-तफरी मच गई। सोसाइटी में उनका 212 नंबर का फ्लैट है। लोगों ने फ्लैट से अचानक धुंआ उठते देखा था। इसके बाद आग की लपटों ने पूरा फ्लैट घेर लिया। फ्लैट में मौजूद सारा सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मेहनत के बाद दमकर विभाग ने आग पर काबू पाया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार संत प्रेमानंद जी महाराज का सोसाइटी में फ्लैट है। फ्लैट में अचानक धुंआ और फिर आग की लपटे देखीं गईं। आस-पास के लोग आग बुझाने में जुट गए। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर ...