नई दिल्ली, फरवरी 11 -- राजपाल यादव के तिहाड़ जेल से छूटने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। चेक बाउंस केस में पैसी की कमी बताकर उन्होंने सरंडर कर दिया था। उनका इमोशनल मैसेज देखने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सहित कुछ लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। इस बीच राजपाल यादव से जुड़े कई नए-पुराने वीडियोज सामने आ रहे हैं। दिसंबर 2025 में राजपाल यादव प्रेमानंद महाराज से मिलने गए थे। अब लोग इस वीडियो को फिर से देखकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लिख रहे हैं कि प्रेमानंद को शायद आभास था कि कुछ गलत होने वाला है। देखें उन्होंने राजपाल यादव से ऐसा क्या कहा था।प्रेमानंद से राजपाल यादव की बातचीत राजपाल यादव प्रेमानंदजी के दरबार में मुस्कुराते हुए पहुंचे थे। प्रेमानंद ने राजपाल से पूछा, ठीक हो? इस पर एक्टर ने जवाब दिया, आज ठीक हैं। यह सुनकर फिर प्रेमानंदजी ...