हापुड़, फरवरी 11 -- रेलवे रोड स्थित प्रेमवती देवी मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्राओं के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं के साथ-साथ कॉलेज के समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कॉलेज के प्रबंधक राजीव कुमार कंसल एवं प्रधानाचार्या रजनेश मित्तल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए फेयरवेल आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी छात्राओं और स्टाफ को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से मिस फेयरवेल का चुनाव किया गया। इसमें छात्रा अनम सैफी पुत्री मुनीश सैफी को मिस फेयरवेल चुना गया। उनकी उपलब्धि पर उपस्थित सभी ने...