देहरादून, फरवरी 6 -- प्रेमनगर क्षेत्र के विंग नंबर-2 के तहत विभिन्न स्थानों पर विधायक निधि से स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्यों का विधायक सविता कपूर ने शुक्रवार को लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि सीसी सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर सहित विधानसभा के सभी वार्डों में विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद मंडल अध्यक्ष राहुल चौहान, विक्की खन्ना, हरीश कोहली, भूषण भाटिया, हैप्पी शर्मा, रविंद्र माकिन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.