रुडकी, अक्टूबर 7 -- सड़क के ऊपर रखा सीवर चैंबर का ढक्कन हादसों को न्योता दे रहा है। इस सीवर चैंबर के ढक्कन को सड़क लेवल पर होना चाहिए, लेकिन यह सड़क के ऊपर रखा है। ऐसे में इससे कोई भी वाहन टकरा सकता है। जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लेकिन जल संस्थान की ओर से भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रुड़की के प्रेमनगर मार्ग पर तुषार गेट के समीप पिछले एक माह से सीवर चैंबर के ऊपर एक सीमेंट का ढक्कन रखा है। नियमानुसार यह ढक्कन सड़क के लेवल पर होना चाहिए, लेकिन जल संस्थान के कर्मचारियों ने ढक्कन को सीवर चैंबर के ऊपर ही रखकर छोड़ दिया है। जिससे चैंबर का ढक्कन सड़क से करीब छह इंच ऊपर है। ऐसे में रात के समय कोई भी वाहन या व्यक्ति इससे टकरा सकता है। जिससे कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। स्थानीय निवासी श्यामवीर, सचिन कुमार, नरेंद्र कुमार और प्रभा...