हरिद्वार, जून 21 -- हरिद्वार, संवाददाता। बीएमडीवी पब्लिक स्कूल भुपतवाला के प्रांगण में 11वें योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापक, अध्यापिकाओं व अन्य सदस्यों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। योग शिक्षकों के सानिध्य में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को योगासन करवाएं गए और सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्या लीना भाटिया ने बताया कि प्रतिदिन योग करने से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी यह उतना ही महत्त्वपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.