पीलीभीत, फरवरी 18 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि थाना अमरिया के ग्राम बरहा निवासी रेहान पुत्र पीर बख्श ने उसको सात माह पूर्व प्रेजाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसका शोषण किया। जिसकी शिकायत उसने थाना अमरिया पुलिस से की। शिकायत होने के बाद आरोपी ने कार्रवाई से बचने के लिए उसके साथ निकाह कर लिया। निकाह करने के बाद वह और ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे और उसके पति को थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव में किराए पर कमरा दिलवा दिया। 15 फरवरी को उसके गर्भवती होने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जिस कारण वह घायल हो गई। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.