रुद्रपुर, अक्टूबर 5 -- सितारगंज, संवाददाता। यूपी की एक महिला ने राज्य महिला आयोग में अपने पति की प्रेमिका और उसके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि प्रेमिका अपने पति के साथ मिलकर उसके पति को ब्लैकमेल कर रही है और रुपये की मांग पूरी न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही है। पीलीभीत निवासी महिला ने बताया कि 14 साल पहले उसका विवाह शक्तिफार्म क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुआ था। उसने आरोप लगाया कि उसके पति का प्रेम प्रसंग शक्तिफार्म निवासी एक महिला के साथ चल रहा है। महिला ने कहा कि आरोपी महिला अपने पति के साथ मिलकर पहले लड़कों को प्रेम जाल में फंसाती है, फिर उनका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती है। इसी जाल में उसके पति को भी फंसाया गया और अब आरोपी दंपति उसके पति से रुपये की मांग कर रही है। महिला ने बताया कि 18 मार्च को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.