आरा, अगस्त 3 -- शाहपुर। कविताई नवसृजन की धारा के बैनर तले राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त और कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की याद में शाहपुर के हरिनारायण इंटर प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में कविताई सम्मेलन सह परिचर्चा का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षक अनिल पांडेय के नेतृत्व स्वागत गीत और संगीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और साहित्य दोनों लेखनी के साधक हैं। प्रथम सत्र में मुंशी प्रेमचंद का साहित्य में योगदान और मैथिलीशरण गुप्त की जीवनी व उनकी काव्य रचनाओं पर चर्चा की गई। कविताई की अध्यक्ष शिक्षाविद् व कवयित्री मधुलिका सिन्हा, भोजपुर के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि जनार्दन मिश्र, सृजनलोक के संपादक वरिष्ठ कवि संतोष श्रेयांस, संस्था के उपाध्यक्ष पूर्व निगम पार्षद डा जीतेन्द्र शुक्ल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.