देहरादून, मार्च 19 -- उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को अपने विवादित बयान के चलते पद से इस्तीफा देना पड़ा। विधानसभा में पहाड़ियों को लेकर दिए बयान के चलते चौतरफा घिरे प्रेमचंद अग्रवाल ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और नम आंखों से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। इसके बाद उनके बंगले को लेकर अजीब सी बात निकलकर सामने आई है। उस बंगले को लोग अपशकुन बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बंगले में रहने वाले मंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाते। प्रेमचंद अग्रवाल के साथ भी यही हुआ। धामी सरकार में मंत्री रहे प्रेमचंद अग्रवाल को साल 2022 में आर-2 बंगला मिला था। इस बंगले के बारे में लोगों का कहना है कि यह किसी मंत्री के लिए लकी नहीं है। इत्तेफाक देखिए पहाड़ी लोगों के खिलाफ विधानसभा में दिए गए अपने विवादित बयानों के बाद कैबिनेट मंत्री के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.