देवघर, जनवरी 2 -- देवघर। श्रीश्री अनुकूल चंद्र चर्याश्रम के विवेक वितान में गुरुवार को ऋत्विक अधिवेशन नामक एक भक्तिमय सभा का आयोजन किया गया। मौके पर श्रीश्री ठाकुर के अनुयायी युग पुरुषोत्तम श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र के जीवन और उनकी शिक्षाओं का स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए। यह कार्यक्रम सत्संग, चर्चा और करुणामयी सेवा के माध्यम से उनके सामूहिक भक्ति और समाज सेवा के आदर्शों को दर्शाता है। इस दौरान सत्संग आश्रम परिसर में एकत्रित अनुयायियों ने श्रीश्री ठाकुर की आध्यात्मिक दृष्टि और उनके होना और बनाना के संदेश पर चर्चा की। मौके पर वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और चरित्र-निर्माण के माध्यम से समाज के उत्थान के उनके प्रयासों को याद किया। वक्ताओं ने बताया कि कैसे श्रीश्री ठाकुर ने आध्यात्मिकता को दैनिक जीवन के साथ जोड़ने का प्रयास किया। जिससे सभी...