रामगढ़, दिसम्बर 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। क्रिसमस पर्व को लेकर शहर के प्रमुख चर्चों-सीएनआई चर्च, एजी चर्च और संत मेरी चर्च-में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इन दिनों चर्च परिसरों में रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य चल रहा है। आकर्षक रोशनी, क्रिसमस ट्री और प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झांकियों के माध्यम से पूरे परिसर को भव्य रूप दिया जा रहा है। चर्चों में क्रिसमस गैदरिंग सहित कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में प्रार्थना, भजन-कीर्तन और सामूहिक सहभागिता के जरिए मसीही समाज पर्व की आत्मिक तैयारी कर रहा है। क्रिसमस के दिन चर्चों में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। चर...