देवरिया, सितम्बर 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। नागरी प्रचारिणी सभागार में मंगलवार को युग द्रष्टा जनवादी कवि ध्रुवदेव मिश्र पाषाण की जयंती पर स्मृति संवाद गोष्ठी व काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व विख्यात कवि पाषाण के चित्र पर प्रचारिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष आचार्य परमेश्वर जोशी, अध्यक्ष डॉ. जय नाथ मणि त्रिपाठी, मंत्री अनिल त्रिपाठी, साहित्यकार डॉ. सुधाकर त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य डॉ. दिवाकर प्रसाद त्रिपाठी, कवि इंद्रकुमार दीक्षित ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। बतौर मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य व नागरी प्रचारिणी के उपाध्यक्ष डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी ने कहा कि जनवादी कवि ध्रुवदेव मिश्र पाषाण प्रेम, दया, पीड़ा व प्रगति के कवि थे। उन्होंने कहा कि पाषाण की सभी रचनाओं की एक ग्रंथावली प्रकाशित होनी चाहिए। जिसस...