देवरिया, अप्रैल 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। पतहर पत्रिका के तत्वावधान में गुरुवार को नागरी प्रचारिणी सभागार में विभूति नारायण ओझा द्वारा संपादित आलोचनात्मक पुस्तक गजलकार डीएम मिश्र : सृजन के समकालीन सरोकार पुस्तक का लोकार्पण सह परिचर्चा व काव्य पाठ का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि डॉ. डीएम मिश्र को पतहर पत्रिका की तरफ से मान पत्र देकर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह और संपादक विभूति नारायण ओझा ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहाकि गजल लंबी कहानियों का रूप होती हैं। उनकी गजलों में पूरी दुनिया समाहित है। अध्यक्ष ने कहाकि डीएम मिश्र की रचनाएं समाज को नई रोशनी देती हैं। विशिष्ट वरिष्ठ साहित्यकार व संपादक कौशल किशोर ने कहाकि डॉ. डीएम मिश्र की गजलों में जीवन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.