नई दिल्ली, जनवरी 20 -- बॉलीवुड में अगर किसी एक्ट्रेस ने मैटरनिटी फैशन को सच में स्टाइल स्टेटमेंट बना दिया है, तो वह हैं सोनम कपूर। एक बार फिर सोनम अपने मैटरनिटी लुक के लिए सुर्खियों में हैं। इस बार उनका ऑल-ब्लैक मैटरनिटी लुक ना सिर्फ एलिगेंट है, बल्कि यह साबित करता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी फैशन के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता। सोनम कपूर का यह मैटरनिटी लुक आज की मॉडर्न मॉम्स के लिए एक इंस्पिरेशन बन चुका है। आउटफिट डिटेल्स: सोनम ने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ फ्लोई स्कर्ट और ओवरसाइज्ड ब्लेजर को कैरी किया है। यह कॉम्बिनेशन ना सिर्फ ट्रेंडी है, बल्कि मैटरनिटी के दौरान कंफर्ट को भी पूरी तरह सपोर्ट करता है। ब्लैक कलर का चुनाव लुक को क्लासी और टाइमलेस बनाता है, वहीं ओपन ब्लेजर उनके बेबी बंप को ग्रेसफुल तरीके से हाईलाइट करता है। स्टाइलिंग डिटेल्...