बोकारो, फरवरी 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका (आम) निर्वाचन के तहत, चास नगर निगम के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्याम नारायण राम व फुसरो नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक मो. सादात अनवर ने बुधवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चास नगर निगम की निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सामान्य प्रेक्षक ने वार्ड 01, 07 व 10 के मतदान केंद्रों का जायजा लिया और संबंधित निर्वाची पदाधिकारी तथा बीडीओ/सीओ व कार्यपालक दंडाधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में फुसरो नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक मो. सादात अनवर ने फुसरो नगर निगम क्षेत्र के हिन्दुस्तान पुल-बेरमो एसएसटी चेक पोस्ट, वार्ड संख्या 13 एवं 06 के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केंद्रों में एएमएफ व्यवस्था सुनि...