हाथरस, जून 5 -- दिन चढ़ने के साथ उमस और सूरज की तपिश बढ़ती गई। गर्मी के चलते लोगों को दिक्कतों का करना पड़ा सामना। हाथरस। मौसम के करवट बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। बुधवार को भी मौसम के अलग-अलग रंग दिखाई दिए। दोपहर तक जहां तेज धूप निकली तो दोपहर बाद आसमान में बादल घिर आए। इस बीच उमस भरी गर्मी के चलते लोग खासे परेशान दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह आमसान में हल्के बादल छाए रहे और तापमान में हल्की गिरावट रही। तापमान गिरावट रहने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप खिलती गई और सूर्य देव के तेवरों में काफी ज्यादा तल्खी नजर आई। दोपहर में गर्मी और उमस के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में लोग धूप से बचते नजर आए। दोपह...