नई दिल्ली, जून 17 -- राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक आमजन के लिए राहत और आफत दोनों लेकर आई है। बीते 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कई इलाकों में जलभराव और आवागमन बाधित होने जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, अलवर, दौसा, जयपुर, नागौर, सीकर, जालौर, चूरू, झुंझुनू और सवाई माधोपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.