जौनपुर, जनवरी 6 -- जौनपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। सुबह से ही जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ देखने को मिली। परीक्षा को शांतिपूर्ण तथा नकलविहीन कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। 661 विद्यालयों के कुल 1 लाख 31 हजार परिक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3.15 बजे तक होनी है। सोमवार यानी 6 जनवरी से शुरू हुई परीक्षा 15 जनवरी तक कराई जाएगी। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, वहीं केंद्र व्यवस्थापकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार, सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। उड़नदस्तों की भी तैनाती की गई है ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो। छात्रों में परीक्षा को लेकर उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.