फरीदाबाद, जनवरी 9 -- फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों इस बार प्री-बोर्ड परीक्षाओं के दौरान भी छात्रों को अलग से उत्तर पुस्तिका प्रदान की जाएगी। यह व्यवस्था बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर लागू की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को वास्तविक बोर्ड परीक्षा जैसा अनुभव मिल सके और वे परीक्षा के दबाव से पहले ही परिचित हो सकें। इसे लेकर शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इस बार प्री-बोर्ड परीक्षाएं 22 जनवरी से शुरू होंगी। इसे लेकर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में तैयारियां चल रही हैं। अब तक स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं सामान्य कक्षाओं की तरह ली जाती थीं, जिसमें कभी-कभी उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था नहीं होती थी या परीक्षा का माहौल बोर्ड परीक्षाओं से अलग रहता था। इससे छात्रों को वास्तव...