समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- कल्याणपुर। पंचायत समिति भवन के सभागार में शुक्रवार को विशेष विकास शिविर को लेकर प्री कैंप सर्वे की समीक्षात्मक बैठक बीडीओ देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बीडीओ ने घर घर जाकर सर्वे करने एवं भ्रमण रिपोर्ट प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस कार्य में पंचायत सचिव व विकास मित्र के द्वारा लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण पूछने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी घर घर जाकर सर्वे करें एवं पात्र व्यक्ति का आवेदन प्राप्त कर इसका निष्पादन करना हर हाल में सुनिश्चित करें। मौके पर पंचायत सचिव एवं विकास मित्र आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.