अलीगढ़, अगस्त 31 -- अलीगढ़। प्रीमियर नगर वार्ष्णेय समाज की बैठक गौरव वार्ष्णेय सीए के आवास पर आयोजित हुई, जिसकी शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ हुई। संचालन महामंत्री आशुतोष वार्ष्णेय ने किया। लंबे अंतराल के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें मार्गदर्शक के रूप में डॉ. पीसी गुप्ता, देवेंद्र कुमार ठेकेदार, डॉ. चक्खन लाल वार्ष्णेय व सोहन पाल वार्ष्णेय चुने गए। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुधीर वार्ष्णेय (सीटीओ) को सौंपी गई। वहीं महामंत्री सुधीर कुमार बबलू, कोषाध्यक्ष पंकज दीपिका, अंकेक्षक अरुण कुमार सीए, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. हरी बाबू गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ख्याली राम, संयुक्त सचिव राजेश विक्टर व सौरभ केपिटल तथा मीडिया प्रभारी आनंद प्रकाश बनाए गए। राष्ट्रीय महामंत्री योगेश गुप्ता और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर वार्ष्णेय ने नव...