प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग ने शहर में करीब 40 हजार उपभोक्ताओं के पोस्टपेड कनेक्शन को प्रीपेड में बदल दिया है लेकिन हैरानी की बात ये है कि प्रीपेड मीटर में बदले जाने के बाद भी तमाम उपभोक्ता मीटर रिचार्ज नहीं कर रहे हैं। 100 से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं जो अब बिजली विभाग के एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदार हो गए हैं। बिजली विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर लिया है जिनके मीटर लगातार 'माइनस' में चल रहे हैं। 29,337 से अधिक उपभोक्ताओं का मीटर रिचार्ज न होने के कारण माइनस में पहुंच चुके हैं, जिससे विभागीय चिंता बढ़ गई है। गनीमत ये है कि अभी विभाग की ओर से बिजली कनेक्शन नहीं काटा जा रहा है जिसके कारण माइनस में होने पर भी बिजली आपूर्ति जारी है। चीफ इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि एक्सईएन, एसडीओ और जेई अपने क्ष...