अल्मोड़ा, अप्रैल 23 -- रानीखेत। ग्रामीण युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यहां बारगल गांव में रन फॉर फन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, शानदार प्रदर्शन के दम पर गरजोली गांव के प्रियांशु ने दौड़ जीत ली। प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक पूर्व सूमे एचएस बिष्ट ने किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता कराई गई । दौड़ में बढ़चढ़कर युवाओं ने भाग लिया। छह किमी लम्बी इस दौड़ में गरजोली के प्रियांशु बिष्ट पहले, बरगल गांव के प्रियांशु सिंह दूसरे, अक्षित तीसरे, मयंक चौथे और करण पांचवे स्थान प्र रहे। इस तरह के आयोजन भविष्य में भी होंगे। कार्यक्रम को बद्री सिंह, इंद्र सिंह, माधो सिंह, चनदन सिंह, किसन सिंह, दीपक बिष्ट, पुष्कर जोशी, गोपाल सिंह आदि ने भी सहयोग किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.