हल्द्वानी, नवम्बर 7 -- हल्द्वानी। रजत जयंती समारोह के तहत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सांस्कृतिक परिषद और छात्रसंघ की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समूह नृत्य प्रतियोगिता में चार्ली ग्रुप प्रथम, स्वाति ग्रुप द्वितीय और एनसीसी ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। एकल नृत्य में प्रियांशी बिष्ट प्रथम, इशिका पांडे द्वितीय, सपना गोस्वामी तृतीय, मनीषिका चतुर्थ स्थान पर रहीं। एकल गायन श्रेणी में आकांक्षा मनराल प्रथम, दिव्या जोशी द्वितीय और स्वर्णिमा जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। स्वरचित कविता पाठ में खुशी बिष्ट ने प्रथम, वंशिका सागर ने द्वितीय और रितिका बिष्ट ने तृतीय पुरस्कार जीता। इस मौके पर डॉ. बीना जोशी, डॉ. श्वेता बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.