नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- द ग्रेट इंडियन कपिल शो का चौथी सीजन नेटफ्लिक्स पर जल्द शुरू होगा। शो में प्रियंका चोपड़ा मेहमान बनकर पहुंचेंगी। शो को शुरू होने में अभी टाइम है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा का सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कपिल शर्मा से अपनी और निक जोनस से जुड़ा एक रोमांटिक करवाचौथ का किस्सा सुनाती हैं।निक जोनस को पसंद है प्रियंका चोपड़ा वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि उनके पति निक जोनस को करवाचौथ बहुत पसंद है। उनका फेवरेट हॉलीडे है वो। प्रियंका ने कहा कि उन लोगों ने बहुत अजीब-अजीब जगह पर चांद को ढूंढने की कोशिश की है। यहां क्लिक करके देखें वीडियो।जब बादलों में प्रियंका ने खोला करवाचौथ का व्रत प्रियंका चोपड़ा ने बताया, "एक बार वो दोनों किसी स्टेडियम थे। स्टेडियम में शो हो रहा था। बादल...