नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- चुनाव सुधार और वंदे मातरम् पर गरमागरम बहस के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोंकझोंक और शोर-शराबे के बाद आज (शुक्रवार, 19 दिसंबर को) संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का शीतकालीन सत्र संपन्न हो गया। सत्र के आखिरी दिन परंपरा के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं को चाय पार्टी दी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। पिछले सत्र के विपरीत इस सत्र के बाद हुई इस पार्टी में कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी की गैर मौजूदगी में उनकी बड़ी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी में शामिल हुईं। चाय पार्टी के दौरान वह राजनाथ सिंह के करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.