नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई हो गई है। रेहान की सगाई अवीवा बेग से हुई है, जिनका परिवार दिल्ली में ही रहता है। जानकारी के अनुसार रेहान और अवीवा बीते करीब 7 सालों से रिलेशनशिप में थे और अब यह प्यार रिश्ते में बदल रहा है। कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही रेहान ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दोनों ही परिवारों को इस रिश्ते बारे में जानकारी थी और उन्होंने सहजता के साथ इसे मंजूरी दी। दिल्ली में एक बेहद निजी समारोह में सगाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अवीवा बेग के इंस्टा प्रोफाइल के अनुसार वह दिल्ली में रहती हैं और पेशे से फोटोग्राफर है। उनकी खींची गई तस्वीरों के कई एग्जिबिशन भी लग चुके हैं। इसके अलावा अवीवा बेग ने एक फोटोग्राफिक स्टूडियो भी शु...