नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग चर्चा में आ गई हैं। रेहान पिछले 7 सालों से अवीवा को डेट कर रहे थे और अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रेहान ने अवीवा के बारे में जब से बताया है, तभी से वह इंटरनेट पर छा गई हैं। लोग उनके बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं और इंस्टाग्राम प्रोफाइल चेक कर रहे हैं। अवीवा बेहद सुंदर और स्टाइलिश हैं। उनकी खूबसूरती और फैशन के बारे कई हसीनाएं भी फेल हैं। बता दें, अवीवा पेशे से फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं, उनके इंस्टा बायो में लिखा हुआ है। अवीवा ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं, जिसमें उनका कमाल फैशन सेंस दिख रहा है। चलिए आपको उनके खास लुक्स दिखाते हैं।साड़ी वाला लव अवीवा दिल्ली की रहने...