नोएडा, अप्रैल 15 -- राष्ट्रीय यूथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश यूथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शहर के प्रिंस कश्यप ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-19 में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में सोमवार को समाप्त हुई। सेक्टर-70 के बसई गांव में रहने वाले प्रिंस कश्यप नोएडा स्टेडियम स्थित शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग एकेडमी में खेल की बारीकियां सीखते हैं। इससे पहले वह प्रदेश बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। प्रदेश प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के बाद प्रिंस ने राष्ट्रीय यूथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब वह 21 से 27 अप्रैल तक ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में होने वाली राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.