धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को रिमांड पर लेकर धनबाद थाना की पुलिस ने उससे पूछताछ की। 10 मार्च को धनबाद जेल में हुई छापेमारी में बंटी और गोडविन के वार्ड के टॉयलेट के फ्लश में छिपा कर रखे तीन मोबाइल को पुलिस टीम ने जब्त किया था। पुलिस बंटी को रिमांड पर लेकर उससे जब्त मोबाइल का सच उगलवा रही है। मोबाइल के बहाने पुलिस ने बंटी से प्रिंस खान गिरोह के संबंध में भी जानकारी जुटाई। बंटी से पूछताछ के लिए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, डीएसपी मुख्यालय एक शंकर कामती और सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम भी धनबाद थाना पहुंचे। बताया जा रहा है कि बंटी ने स्वीकार किया कि वह और उसका भाई गोडविन जेल से व्हाट्स एप कॉल के जरिए प्रिंस खान से संपर्क में थे। वे लोग अपने फरार बड़े भाई गोपी खान के अलावा अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.