जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- रांची के बुंडू की पुलिस ने जमशेदपुर के कारोबारी हरेराम सिंह के घर के पास फायरिंग में कार्रवाई करते हुए बुधवार रात दशरथ शुक्ला को गिरफ्तार किया है। दशरथ पर आरोप है कि उसने प्रिंस खान के निर्देश पर हरेराम सिंह के घर पर गोली चलवाई थी। पुलिस ने दशरथ के टेल्को स्थित घर पर छापेमारी कर तीन पिस्तौल बरामद की। कार्रवाई में जमशेदपुर और रांची पुलिस भी शामिल थी। दशरथ शुक्ला, सुजीत सिन्हा के माध्यम से प्रिंस खान के संपर्क में आया था। शराब के ठेके को लेकर था विवाद दशरथ शुक्ला ने बुंडू पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने हरेराम सिंह के बेटे के साथ पहले शराब कारोबार की योजना बनाई थी, लेकिन जब यह योजना सफल नहीं हुई और लॉटरी में असफलता मिली तो उसने किसी और के साथ शराब का काम शुरू कर दिया। इससे नाराज होकर वह पलामू जेल गया, जहां उसने सुजी...