समस्तीपुर, जुलाई 8 -- ताजपुर। मोरवा प्रखंड के धरमपुर बांदे में रालोमो जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के पर्यवेक्षण एवं प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पार्टी की मज़बूती को ले प्रिंस कुणाल क़ो कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत कर मनोनयन पत्र सौंपा गया। मौक़े पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो. बशीर, नागो राम, अरविन्द कुमार सिंह, रामलगन सिंह, उमेश पासवान, पांचू पासवान, लक्ष्मी पासवान,गोपी पासवान, महेंद्र चौधरी, दिनेश दास, राजेश पासवान, बुद्धू पासवान सहित दर्ज़नों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.