धनबाद, फरवरी 25 -- वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान की मां नासरीन परवीन ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, गृह सचिव, डीआईजी और एसएसपी को पत्र लिख कर बैंक मोड़ पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है। नासरीन ने आरोप लगाया कि 10 अक्तूबर 2025 को कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला देते हुए उनके घर और जमीन पर सिर्फ उनका अधिकार बताया था। प्रिंस खान, गोपी खान, गोडविन खान और बंटी का उनके घर और जमीन पर कोई हक या कब्जा नहीं है। इसके बावजूद बार-बार पुलिस उनके घर पर इश्तेहार चिपका रही है और कुर्की की कार्रवाई भी हो रही है। नासरीन ने शिकायत में कहा कि बैंक मोड़ थाना प्रभारी की मदद से ही प्रिंस खान ने पासपोर्ट बनाया और विदेश भागा, इसलिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.