गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- गाजियाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज नंदग्राम में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर आयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। विभिन्न प्रकार के वर्किंग और नॉन वर्किंग मॉडल बनाकर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजकीय इंटर कॉलेज नंदग्राम में आठ एवं नौ अक्टूबर को समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में यूपी बोर्ड के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर खुद के बनाए मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा ने किया। स्कूल के प्रिंसिपल जय सिंह यादव ने बताया कि प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, कृषि तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा, कृत्रिम बुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.