सहारनपुर, मई 2 -- एचएवी इंटर कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य पद को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कॉलेज की वरिष्ठ प्रवक्ता प्रोफेसर अंजू रानी ने प्रधानाचार्य का चार्ज जूनियर को सौंपे जाने पर कड़ा एतराज जताते हुए कॉलेज में ही धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी वरिष्ठता को दरकिनार कर नियमों के विरुद्ध निर्णय लिया गया है, जिससे उनका आत्मसम्मान आहत हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक को एक प्रार्थना पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है। जिला विद्यालय निरीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य मीनाक्षी 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त हो गई थी। ऐसे में वरिष्ठ शिक्षिका होने के नाते कार्यवाहक प्रधानाचार्य का कार्यभार स्वाभाविक रूप से उन्हें सौंपा जाना चाहिए था। हालांकि कॉलेज प्रबंधन ने यह जिम्मेदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.