रांची, सितम्बर 22 -- रांची, हिन्दु्सातन ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राजनीति में लगातार अपनी प्रासंगिकता खोते जा रहे हैं। बिना ठोस तथ्य और सुनी-सुनाई बातों के आधार पर बाबूलाल मरांडी आए दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी अनुराग गुप्ता को निशाना बनाते रहते हैं। बाबूलाल ने आरोपों की पुष्टि के लिए कोई स्वतंत्र या आधिकारिक स्रोत नहीं दिया है। आरोप एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी द्वारा लगाए गए हैं, इसलिए इन्हें पूरी तरह से सच मानना मुश्किल है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने एक वायरल ऑडियो का जिक्र किया है, लेकिन उसकी प्रमाणिकता या सामग्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। समाचारों से पता चला है कि जैसे वाक्यों का उपयोग किया गया ह...