लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- लखीमपुर, संवाददाता। मैगलगंज कस्बे के एक मोहल्ले में रविवार को एक प्रार्थना सभा के दौरान हंगामा हो गया। वहां पहुंचे हिंदू शेर सेना के पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रात को इस मामले में मुकदमा दर्ज हो गया। कस्बे के मढिया घाट मार्ग स्थित प्रकाश के घर में रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं को प्रवचन दे रहा था। इसी दौरान बजरंग सेना हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष ऋषभ बाजपेई की अगुवाई में तमाम लोग वहां पहुंच गए और इस सभा का विरोध किया। आरोप है कि वहां पर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां प्रार...