मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के छात्रों-छात्राओं को दूसरे चरण में सोमवार से प्रारंभ हुई प्रायोगिक परीक्षाओं के साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी से होने वाली मुख्य परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने सोमवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रश्नपत्रों की खेप भेज दी गई है। इस वर्ष जिले के 115 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटर के कुल 71,902 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिनमें हाईस्कूल के 37707 एवं इंटर के 34195 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कंट्रोल रूम, सचल दल, संवेदनशील परीक्षा केंद्र भी घोषित कर दिए है। निर्धारित तिथि के अनुसार सोमवार को पहले दिन 12वीं के छात्र-छात्राओं की जिले के 22 मा...