रांची, फरवरी 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन से जुड़े अंकों को अपलोड करने की अंतिम तिथि को लेकर एक बार फिर सभी संबद्ध स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अंकों और आंतरिक ग्रेड्स को 14 फरवरी तक हर हाल में अपलोड और पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 12वीं के प्रायोगिक परीक्षा, प्रोजेक्ट-आंतरिक मूल्यांकन, आंतरिक ग्रेड्स तथा 10वीं के आंतरिक मूल्यांकन के अंक इसी तिथि तक अपलोड करने हैं। बोर्ड की समीक्षा में यह सामने आया है कि अब तक लगभग 30 प्रतिशत स्कूलों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। बोर्ड ने यह भी चेतावनी दी है कि 14 फरवरी के बाद डाटा में सुधार या बैच डिलीट करने की सुविधा उपलब्ध नही...