गुड़गांव, फरवरी 15 -- गुरुग्राम संवाददाता। जिले में प्रायोगिक परीक्षाएं समाप्त होते ही अब लिखित बोर्ड परीक्षाओं की उलटी गिनती शुरू हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं, जबकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आगामी सप्ताह में शुरू होंगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित होंगी। सभी प्रश्न पत्र सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक लिए जाएंगे। पहले दिन कक्षा दसवीं का गणित विषय का प्रश्न पत्र होगा। वहीं कक्षा बारहवीं में जैव प्रौद्योगिकी और उद्यमिता विषय की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। दूसरी ओर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बात करें तो कक्षा बारहवीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से अंग्रेजी विषय के साथ शुरू होंगी, जबकि कक्षा दसवीं की परीक्षा 26 फरवरी से गण...