कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- सैनी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव निवासी किशोर के अपहरण की योजना मंझनपुर इलाके के प्रापर्टी ब्रोकर अरविंद यादव ने बनाई थी। वह किशोर के पिता का अच्छा दोस्त था। किशोर के पिता की जमीन भी उसने करीब ढाई महीने पहले बिकवाई थी। इसी रकम को फिरौती के रूप में वसूलना मकसद था। पुलिस की मानें तो अरविंद ही घटना का मास्टर माइंड है। उसके साथ एक अन्य फरार आरोपी की पुलिस टीम सरगर्मी से तलाश कर रही है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव का अरविंद यादव प्रॉपर्टी ब्रोकर है। अगवा किए गए किशोर के पिता भारतलाल व बाबा राम शिरोमणि से उसकी अच्छी बनती थी। ढाई महीने पहले उसने किशोर के पिता की तीन बीघा जमीन 80 लाख रुपये में बिकवाई थी। इसी के बाद से उसकी नीयत रुपयों के लिए खराब हो गई थी। वह किसी भी तरह से रुपये हासिल करना चाहता था। अपहरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.