लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ। सर्वोदय नगर में प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग की वारदात में शामिल पांचवें आरोपी को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिस पर दस हजार रुपये का इनाम था। इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि शनिवार को सर्विलांस की मदद से विकासनगर निवासी समृद्ध सिंह को पकड़ा गया। आरोपित ने एलएलबी का छात्र है और पिता सैन्यकर्मी है। समृद्ध ने साथी अरशाल गाजी, अनिकेत, फैज रिजवी को घटना के चंद घंटों बाद ही पकड़ा गया था। वहीं, फरमान अली को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि समृद्ध सिंह पर दस हजार रुपये का इनाम था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.