फिरोजाबाद, दिसम्बर 2 -- नारखी/नगला बीच। थाना नारखी क्षेत्र में बेटे ने प्रापर्टी के विवाद को लेकर मां की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। पति की मौत के बाद महिला एटा में अपनी एक बेटी के साथ रह रही थी। वह मंगलवार को ही गांव में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए आई थी तभी खेत पर पहुंचने पर बेटे और मां के बीच विवाद हुआ और फिर हत्या करके बेटा भाग गया। एसपी सिटी सूचना पर पहुंचे और टीमों को लगाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नारखी के गांव बहोरनपुर में मंगलवार की शाम को मिथिलेश जाटव (42) पत्नी ललित कुमार की उसके बेटे हर्ष कुमार (20) ने फावड़ा से काटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि ललित कुमार ने सन 2023 में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। इसके बाद मिथिलेश अपनी एक बेटी को लेकर एटा अपने मायके चली गई थी। आरोप है कि मिथिलेश के चाल चलन ठीक नहीं होने ...