रामपुर, अप्रैल 17 -- प्रानपुर पुल पर मरम्मत का कार्य बुधवार को शुरू हो गया। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन की शिकायत पर हिंदुस्तान पेपर ने एप्रोच धसने का मुद्दा उठाया था। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो विभाग ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया। सैदनगर क्षेत्र में कोसी नदी पर बने प्रानपुर पुल की एप्रोच मार्ग धंसनी शुरू हो गई थी। पुल की एप्रोच धसने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। मंगलवार को हिंदुस्तान पेपर ने एप्रोच धसने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया था। एप्रोच धसने की खबर देख विभागीय अफसरो में हड़कंप मच गया था। बुधवार सुबह उच्च अधिकारियों ने विभागीय अफसर की क्लास लगा दी। जिसके चलते सुबह से ही पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय मजदूरों के साथ विभाग के लोगों ने अप्रोच की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। मजदूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.