बिहारशरीफ, मार्च 22 -- प्राधिकार सचिव को प्रधान जिला जज ने दी विदाई 10 माह के कार्यकाल में तीन राष्ट्रीय लोक अदालत का किया था सफल आयोजन उनके पिता विजय मंडल भी इस न्यायालय में एडीजे पद पर दे चुके हैं योगदान फोटो : जज : जिला विधिक सेवा सदन में शनिवार को प्राधिकार के सचिव अमित गौरव को विदाई देते प्रधान जिला जज अमिताभ चौधरी व अन्य। बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमित गौरव का तबादला सुपौल न्याय मंडल में हुआ है। शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर स्थित विधिक सेवा सदन में उन्हें विदाई दी गयी। प्रधान जिला जज अमिताभ चौधरी ने उन्हें अंग वस्त्र देकर विदाई दी। उन्होंने कहा कि न्यायिक आदेश से ही न्यायिक पदाधिकारी की प्रतिभा निखरती है। 10 महीने के कार्यकाल में तीन राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन की प्रशंसा की। वे मई 2024 में प्र...