नोएडा, जनवरी 10 -- दूषित पेयजल की शिकायत - समय- समय पर टंकी की सफाई कराने के निर्देश दिए सेक्टर अल्फा-टू में पेयजल कनेक्शन बदलने का काम शुरू ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत पर प्राधिकरण की टीम शनिवार को अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा आदि सेक्टरों में पहुंची। इस दौरान आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने सौ से अधिक घरों का सर्वेक्षण कर पेयजल की गुणवत्ता की जांच की। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक घर- घर सर्वेक्षण के दौरान लोगों से पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी ली गई। इसके अलावा टीडीसी की जांच की गई, जो 500 से कम पाया गया। प्राधिकरण का दावा है कि लोगों ने जलापूर्ति व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। वहीं, शनिवार को किसी के बीमार होने की शिकायत नहीं मिली। जल विभाग के अधिकारियों ने सेक्टर के लोगों को घरों मे...