लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित उल्लास उत्सव शास्त्रीय एवं सुगम की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार मिले। अकादमी के संत गाडगे जी महारजा प्रेक्षागृह में हुए समारोह में मुख्य अतिथि डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय सिंह, अकादमी अध्यक्ष प्रो जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, अकादमी निदेशक डा. शोभित कुमार नाहर ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। प्रो संजय सिंह ने कहा कि प्रभावी संगीत के लिए केवल स्वर और लय ही काफी नहीं है। इसके लिए भाव होना भी बहुत जरूरी है। भारतीय संगीत केवल मनोरंजन के लिए नहीं है। संगीत से साधना की प्राप्ति संभव है। यहां के राग न केवल ऋतु आधारित है बल्कि उनके लिए निश्चित समय भी निर्धारित किया गया है। भारतीय संगीत साक्षी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.